पन्ना पहुंचीं भोपाल जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहिनजी

Kumari Avadhesh Sister, the regional directory of Bhopal zone, reached Panna
पन्ना पहुंचीं भोपाल जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहिनजी
पन्ना पन्ना पहुंचीं भोपाल जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहिनजी

डिजिटल डेस्क,पन्ना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पन्ना में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश बहिनजी का आगमन हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2022 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे ब्रह्माकुमारी के आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर वार्षिक अभियान का ऑनलाइन बेबीनार के माध्यम से उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रम्हााकुमारी तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान मेें हुआ। इस वार्षिक अभियान में ब्रम्हााकुमारी के 20 प्रभागों युवा प्रभाग, महिला प्रभाग, शिक्षा प्रभाग, ग्राम विकास प्रभाग, चिकित्सा प्रभाग, मीडिया प्रभाग, समाज सेवा प्रभाग, प्रशासानिक प्रभाग जैसे प्रभागों के द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न ग्रामों एवं शहरों में स्वच्छता, व्यसनमुक्ति, युवाओं के लिए नैतिक एवं आध्यात्मिक सशक्तिकरण, किसानों के लिये यौगिक एवं जैविक खेती, नारी सशक्तिकरण द्वारा समाज परिवर्तन जैसे अनेक कार्यक्रम पूरे वर्ष किये जायेंगे। जिसका उद्देश्य अपने भारत को पुन: स्वर्णिम भारत बनाना है। उन्होंने पन्ना सेव ाकेन्द्र संचालिका बी.के. सीता बहिन से इस वार्षिक अभियान के विशेष बिन्दुओं पर चर्चा की। 

Created On :   21 Feb 2022 6:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story