Landslide: असम में लगातार बारिश से भूस्खलन, 20 लोगों की मौत, 19 घायल, CM ने जताया दुख

Landslides in Cachar Hailakandi and Karimganj districts of Assam at least 20 people died rainfall
Landslide: असम में लगातार बारिश से भूस्खलन, 20 लोगों की मौत, 19 घायल, CM ने जताया दुख
Landslide: असम में लगातार बारिश से भूस्खलन, 20 लोगों की मौत, 19 घायल, CM ने जताया दुख

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन होने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, असम के कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में भूस्खलन हुआ है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने घटना को लेकर दुख जताया है। सीएम ने कहा, बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।

राज्य के इन तीन जिलों में तबाह हुए कई परिवार  
- करीमगंज जिले के कालीगंज इलाके में भूस्खलन हुआ। जिससे 6 लोग पहाड़ी के मलबे के नीचे दब गए। 6 में से 5 मृतक एक ही परिवार के थे। घटना के वक्त ये लोग अपने घर में सो रहे थे।

- कछार जिले के कोलापुर गांव में 7 लोग भूस्खलन की चपेट में आए। यहां पर घटना तड़के पांच बजे हुई उस दौरान लोग घरों में सो रहे थे। पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर उनके घर के ऊपर गिरा।

- हैलाकांडी जिले के भटाटबाजार गांव में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें से छह लोग एक ही परिवार के थे। छह लोगों में से चार बच्चे थे। 

Created On :   2 Jun 2020 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story