नाबालिग से ज्यादती करने वाले को आजीवन कारावास

डिजिटल डेस्क,कटनी। नाबालिग बालिका से ज्यादती करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित किया गया है। मीडिया सेल प्रभारी सुरेन्द्र्र कुमार गर्ग द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019 में आरोपी आसिफ को अनुसूचित जनजाति की नाबालिग बालिका से ज्यादती के मामले में धारा एससी/एसटी एक्ट में आजीवन कारावास तथा 5 हजार रुपए का अर्थदण्ड एवं धारा 376(1) भादंवि में 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 5 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दंडित किया गया। पैरवी अमरेन्द्र कुमार तिवारी विशेष लोक अभियोजक ने की।
Created On :   25 Jan 2023 6:37 PM IST
Next Story












