- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शहडोल
- /
- नायब तहसीलदार ने रेत का अवैध उत्खनन...
नायब तहसीलदार ने रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़ा था ट्रैक्टर

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जयसिंहनगर थाना परिसर से रेत लोड ट्रैक्टर चोरी हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसीलदार की ओर से थाना प्रभारी को जारी पत्र में बताया गया कि 14 नवंबर की रात गिरुई में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक बिना नंबर का ट्र्रैक्टर पकडक़र थाना परिसर में खड़ा करवाते हुए सुपुर्दगी में दिया गया था। बाद में पता चला कि 15 नवंबर को अज्ञात तत्व थाना परिसर में खड़े ट्रैक्टर को ले गए। पत्र में अज्ञात तत्वों पर धारा 379 व अन्य धारा पर कार्रवाई करने कहा है।
जानकारी नहीं
जयसिंहनगर थाना परिसर से रेत लोड ट्रैक्टर ले जाए जाने मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित से पता करवाते हैं क्या मामला है। (कुमार प्रतीक एसपी शहडोल)
Created On :   18 Nov 2022 1:49 PM IST
Next Story












