राष्ट्रीय महामार्ग पर कार पंक्चर कर लूटपाट करने वाले उस्मानाबाद के आरोपियों को नांदेड़ से दबोचा

Osmanabad accused of robbing a car on National Highway, arrested from Nanded
राष्ट्रीय महामार्ग पर कार पंक्चर कर लूटपाट करने वाले उस्मानाबाद के आरोपियों को नांदेड़ से दबोचा
9 गिरफ्तार राष्ट्रीय महामार्ग पर कार पंक्चर कर लूटपाट करने वाले उस्मानाबाद के आरोपियों को नांदेड़ से दबोचा

डिजिटल डेस्क, वर्धा। जिले के राष्ट्रीय महामार्ग पर तलेगांव शामजीपंत व नागपुर-चंद्रपुर महामार्ग पर समुद्रपुर तहसील के हिरडी गांव में कार का टायर पंक्चर कर लूटपाट करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी उस्मानाबाद जिले के निवासी हैं। उन्हें नांदेड जिले  के माहुरगड़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरोह को पकड़ने में वर्धा पुलिस दल को सफलता  मिली है। पिछले तीन दिनों में जिले में दो लूटपाट की घटनाएं हुई थी। पुलिस ने उनके पास से सोने व चांदी के आभूषण, राशि समेत 24 लाख 69 हजार 150 रुपए का माल जब्त किया है। समुद्रपुर पुिलस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने 12 अप्रैल तक पुिलस रिमांड दिया है। जानकारी के अनुसार भंडारा निवासी उमेश उरकुडे एमएच-36, एजी-6633 क्रमांक की कार से शेगांव से लौट रहे थे। इसी दौरान 6 अप्रैल को तड़के 3 बजे के करीब अमरावती-नागपुर महामार्ग पर तलेगांव  पुलिस थाना के तहत चक्रीघाट में उनकी कार के सामने खिले लगी लकड़ी की पट्टी डाल दी। जिससे कार पंक्चर होने के कारण चालक ने कार रोक दी। उमेश व उनका  भांजा स्टेपनी निकालने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वहां आए कुछ आरोपियों  ने उनके साथ मारपीट की थी। उनके पास से कुछ राशि व महिलाओं के पास से गहने इस प्रकार कुल 1 लाख 78 हजार 300 रुपए का माल छीना गया था। इस प्रकरण में तलेगांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई थी।

उसके बाद  दूसरे ही दिन 7 अप्रैल को आकीब खान उस्मान खान यह एमएच-29, एडी-5708 क्रमांक की कार से वणी की ओर जा रहे थे। उनकी कार के सामने भी खिले लगी लकड़ी की पट्टी डाली गई थी। उनके साथ मारपीट कर राशि व गहने समेत कुल 64 हजार 500 का माल लूटा गया था। इस प्रकरण में समुद्रपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की गई थी।

लगातार दो दिन इस प्रकार से लूटपाट होने की घटना होने के कारण पुलिस भी सक्ते में आ गई थी। घटना की गंभीरता को समझकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर ने इस प्रकरण का जल्द से जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे। कुछ ही घंटों के भीतर आरोपियों को नांदेड़ जिले के माहुरगड़ से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

सिंदखेड़ राजा पुलिस थाना के तहत हुई थी घटना

प्रकरण की जांच जारी रहते 3 अप्रैल 2022 को अशोक नगर नाशिक निवासी कैलाश जाधव एमएच-48, पी-2187 क्रमांक की कार से धुले की ओर जा रहे थे। इसी दरम्यान बाभाले मोड़ के पास सुबह 4 बजे के करीब उनकी कार पंक्चर कर उनके साथ मारपीट कर गहने व राशि समेत 1 लाख 30 हजार 500 रुपए का माल चोरी किया था। प्रकरण में सिंदखेड राजा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

इस प्रकार से मिला आरोपियों का सुराग

प्रकरण की जांच जारी रहते राष्ट्रीय महामार्ग पर इस प्रकार से लूटपाट करने वाला गिरोह सक्रिय होने की जानकारी मिली थी। इस प्रकरण की गहराई से जांच करने पर इस प्रकार का गिरोह उस्मानाबाद में सक्रिय होने की जानकारी मिली। यह गिरोह सिल्वर कलर की एसयूवी-500 व बाेलेरो का इस्तेमाल कर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे। गिरोह नांदेड़ जिले के माहुरगड़ में होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने माहुरगड़ पहुंचकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एमएच-25, आर-3027 क्रमांक की कार व एमएच-13, एसी-8082 क्रमांक का बोलेरो वाहन जब्त किया है।

इन आरोपियों का समावेश

लूटपाट प्रकरण में गिरफ्तार किए सभी 9 आरोपी उस्मानाबाद जिले के निवासी हैं। जिनमें वाशी तहसील के खमराडी निवासी बबलू अप्पा शिंदे (28), वासी तहसील के तेरखेड़ा निवासी दत्ता शिंदे (35), खामकरवाड़ी निवासी अमोल शिंदे (32), कलंब तहसील के कोठावली निवासी सुनील काले (22), खामकरवाडी निवासी महादेव काले (24), कलंब तहसील के कोठावली निवासी सर्वेराव शिंदे (25), कलंब तहसील के कोठावली निवासी लहु काले (45), खामकरवाडी निवासी उत्तम शिंदे (50) व तेरखेडा निवासी विकास शिंदे (21) का समावेश है।

24 लाख 69 हजार का माल जब्त

लूटपाट प्रकरण में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से कुल मिलाकर 24 लाख 69 हजार 150 रुपए का माल जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को समुद्रपुर तहसील के हिरडी गांव में हुई लूटपाट प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। समुद्रपुर के साथ ही तलेगांव श्यामजीपंत व सिंदखेड राजा में हुई लूटपाट प्रकरण में यह आरोपी है। 

आरोपियों का 12 अप्रैल तक पीसीआर

तलेगांव व समुद्रपुर में पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले परिसर में कार पंक्चर कर लूटपाट प्रकरण में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने पर 12 अप्रैल तक पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। इस दौरान लूटपाट के अन्य प्रकरण सामने आने की आशंका है।
 

Created On :   8 April 2022 10:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story