जेल जाने वाले दूसरे पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त हैं पांडे, भारी पड़ा भाजपा नेताओं को निशाना बनाना 

Pandey is the second former Mumbai Police Commissioner to go to jail, targeting BJP leaders heavily
जेल जाने वाले दूसरे पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त हैं पांडे, भारी पड़ा भाजपा नेताओं को निशाना बनाना 
बढ़ती मुसीबत जेल जाने वाले दूसरे पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त हैं पांडे, भारी पड़ा भाजपा नेताओं को निशाना बनाना 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। संजय पांडे दूसरे आईपीएस अधिकारी हैं जो मुंबई पुलिस आयुक्त की कुर्सी छोड़ने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे हैं। इससे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त होने के अगले ही दिन 1 दिसंबर 2003 को रणजीत सिंह शर्मा तेलगी स्टैंप पेपर घोटाला मामले में गिरफ्तार हो गए थे। शर्मा ही नहीं इस मामले में दो और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्कालीन संयुक्त पुलिस आयुक्त श्रीधर वगल और डीसीपी प्रदीप शर्मा भी सलाखों के पीछे पहुंचे थे। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भी जबरन वसूली समेत कई गंभीर मामले में करीब एक दर्जन एफआईआर दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगातार उनकी तलाश कर रही थी। लेकिन उन्हें इस बीच सुप्रीमकोर्ट से राहत मिल गई उनकी अपील पर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दी गई है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है इसलिए फिलहाल सिंह सलाखों के बाहर हैं। लेकिन पांडे इतने खुश किस्मत नहीं रहे क्योंकि मुंबई पुलिस की कमान मिलते ही उन्होंने राज्य सरकार के इशारे पर भाजपा और उनके समर्थकों पर निशाना साधना शुरु कर दिया। पांडे के मुंबई पुलिस आयुक्त रहते हनुमान चालीसा विवाद में देशद्रोह के आरोप में जिस तरह सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और उन्हें 12 दिन सलाखों के पीछे बिताने पड़े थे भाजपा के कई नेता उनसे नाराज था। इसके अलावा किरीट सोमैया और मोहित कंबोज भारतीय समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ मुंबई पुलिस ने छोटे-छोटे मामलों में एफआईआर दर्ज की जिससे पांडे के खिलाफ रोष और बढ़ा। इसके बाद पांडे की कंपनी केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आई  और उन पर शिकंजा कस गया। 

अब राऊत-परब का जेल जाने का नंबरः रवि राणा

अमरावती के निर्दलिय विधायक रवि राणा ने पांडे की गिरफ्तारी के बाद कहा कि संजय पांडे के पाप का घड़ा भर चुका है। उन्होंने अवैध संपत्ति बनाई है। महा विकास आघाडी सरकार के इशारे पर हनुमान चालिसा पढ़ने के लिए मेरे खिलाफ राजद्रोह का मामला दाखिल किया। पुलिस लॉकअप में मुझे और सांसद नवनीत राणा को पानी तक नहीं दिया गया। विधायक राणा ने कहा कि पांडे के बाद अब शिवसेना सांसद संजय राऊत और अनिल परब के जेल जाने का नंबर है।   

 

Created On :   19 July 2022 4:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story