पत्थरबाजों से घिरी पुलिस, शहर का अमन-चैन बचाने नहीं छोड़ी कसर

Police surrounded by stones, did not leave the city to save peace
पत्थरबाजों से घिरी पुलिस, शहर का अमन-चैन बचाने नहीं छोड़ी कसर
पत्थरबाजों से घिरी पुलिस, शहर का अमन-चैन बचाने नहीं छोड़ी कसर

डिजिटल डेस्क  जबलपुर। गोहलपुर क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने पुलिस और प्रशासन के आला अिधकारियों को घेर लिया। चौराहे पर चौतरफा पत्थरबाजों से घिरे अिधकारियों ने बड़ी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए शहर का अमन-चैन और शांति व्यवस्था कायम रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। न ही पीठ दिखाकर वहाँ से बचने का प्रयास किया। सभी मोर्चे पर डटे रहे और  स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। घटना के दौरान भीड़ इतनी आक्रोिशत थी कि जो भी सामने आ रहा था, उस पर पत्थर बरसा रही थी। पत्थरबाजों के हमले में दर्जनों अधिकारी/कर्मचारी घायल हुए, लेकिन उन्होंने अपना आपा नहीं खोया और धैर्यपूर्वक भीड़ के सामने डटे रहे।
सीएसपी का सिर फूटा 
जानकारों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव में एक दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी घायल हुए हैं, इनमें सीएसपी गोहलपुर देवेश पाठक व आरक्षक मंसूर के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं एसआई रविकांत शुक्ला सहित अन्य के हाथ-पैर में चोट आना बताया जा रहा है। घायलों को मेट्रो अस्पताल पहुँचाया गया।  
वायरलैस सेट से हुई परेशानी - घटना के दौरान पुलिस के कई अिधकारी, कर्मचारी भीड़ से घिर रहे और अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन पुलिस का वायरलैस सेट सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा था।
इनका कहना है
शहर के चार थाना क्षेत्रों संपूर्ण गोहलपुर थाना, संपूर्ण हनुमानताल थाना, थाना कोतवाली का मिलौनीगंज क्षेत्र, थाना अधारताल का मोहरिया और आनंद नगर के संपूर्ण क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से धारा 144 के अंतर्गत कफ्र्यू लगा दिया है। शांति और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए यह आवश्यक हो गया था।
भरत यादव, कलेक्टर
कफ्र्यू क्षेत्र में सड़कों, सार्वजनिक मार्गों तथा आवागमन के मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी व्यक्ति की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी। यह प्रतिबंध पुलिस बल के सदस्यों, कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों, कर्तव्य पर उपस्थित अन्य शासकीय कर्मियों, विद्युत मंडल के कर्मचारियों और एम्बुलेंस सेवा 108 पर लागू नहीं होगा। 
अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक
 

Created On :   21 Dec 2019 7:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story