गर्भवती का जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव कराया

Pregnant got institutional delivery in district hospital
गर्भवती का जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव कराया
सतना गर्भवती का जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव कराया

डिजिटल डेस्क, सतना। पति और सास से विवाद के बाद घर से भागी गर्भवती का जिला अस्पताल में संस्थागत प्रसव कराया गया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। डिस्चार्ज के बाद अब इन दोनों को किसके हवाले किया जाए इसको लेकर अस्पताल प्रबंधन परेशान है। जानकारी के मुताबिक मोनी देवी पति रामवीर ठाकुर (21) निवासी ग्राम रजमना थाना खुटार जिला सजानपुर उत्तर प्रदेश का ९ अगस्त को ससुराल में विवाद हो गया था। इसी बात से नाराज होकर वह घर से भाग आई थी। उसे बिहार जाना था लेकिन गलती से मुंबई की ओर जाने वाली टे्रन में बैठ गई थी। ९ अगस्त को ही मोनी रेलवे स्टेशन में आरपीएफ को मिली थी। प्रसव पीड़ा के बाद आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। उसी दिन शाम साढ़े ४ बजे मोनी ने बच्ची को जन्म दिया। बड़ी बात तो यह है कि भर्ती कराने के बाद अब आरपीएफ अब मोनी की खोज-खबर लेने ही नहीं पहुंची। प्रबंधन को डर सता रहा है कि मोनी कहीं बच्ची को लेकर अस्पताल से भाग न जाए।

Created On :   13 Aug 2022 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story