महिला कबड्‌डी प्रतियोगिता में रवींद्र क्रीड़ा मंडल उमरेड की जीत

Ravindra Krida Mandal Umreds victory in womens kabaddi competition
महिला कबड्‌डी प्रतियोगिता में रवींद्र क्रीड़ा मंडल उमरेड की जीत
प्रतियोगिता महिला कबड्‌डी प्रतियोगिता में रवींद्र क्रीड़ा मंडल उमरेड की जीत

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान. अजनी में महिला रेणुका क्रीड़ा मंडल के सौजन्य से स्व. कृष्णराव रडके की स्मृति में दो दिवसीय महिला गट कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ पूर्व विधायक देवराव रडके, पंस सभापति उमेश रडके के हाथों किया गया। प्रतियोगिता में 12 महिला टीम ने भाग लिया। रोमांचक कबड्‌डी प्रतियोगिता में प्रथम क्रमांक पर रवींद्र क्रीड़ा मंडल, उमरेड फाइनल में भागीदार बनी। द्वितीय संघर्ष  क्रीड़ा मंडल नागपुर, तृतीय स्थान त्रिरत्न क्रीड़ा मंडल कामठी को मिला। प्रथम विजेता को स्व. कृष्णराव रडके की स्मृति में नितिन रडके ने 15001 रुपए की नकद राशि, शील्ड भेंट की। द्वितीय विजेता को कलंत्री नर्सिंग होम की डा. उज्वला वीरेंद्र कलंत्री की ओर से 10001 रुपए नकद राशि, तृतीय विजेता को स्व. चिंतामन इंगोले की स्मृति में राजेंद्र इंगोले की ओर से 5001 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। रमेश विघे आजनी की ओर से आकर्षक ट्राफी, बेस्ट रेडर, गादा के उपसरपंच मधुकर ठाकरे की ओर से 1001 रुपए, आजनी के धर्मेंद्र येलेकार की ओर से 1001 रुपए की नकद राशि पुरस्कार स्वरुप प्रदान की गई। पुरस्कार विधायक टेकचंद सावरकर के हाथों वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में जिप सदस्य मोहन माकडे, भिलगांव भाजपा अध्यक्ष प्रशांत नायडू, पंस सभापति उमेश रड़के, पूर्व जिप सदस्य अनिल निधान, राहुल सेडके, प्रफुल्ल नागोसे, दिनेश मिश्राम, नरेश जीवतोड़े, शेषराव दवंडे, लीलाधर दवंडे, नितिन रडके, तुषार रडके, सुधाकर विघे, कवडु चीचुरकर, खुशाल यलेकर सहित वीर बजरंग क्रीड़ा मंडल अजनी एवं बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे। सफलतार्थ अवंतिका महाजन, कविता डोर्लीकर, अल्का शेलके, प्रियंका उइकेबोंदरे, विजय दवंडे, महिला चौधरी, शालू वैद्य, डा. विजय रडके, राहुल डोरले सहित सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने प्रयास किया।

Created On :   1 March 2022 11:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story