- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- हरियाली से समृद्ध हुआ जिला, रंग लाए...
हरियाली से समृद्ध हुआ जिला, रंग लाए सामाजिक वनीकरण विभाग के प्रयास

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। भीषण गर्मी में भी पौधों को जीवित रखने के लिए सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा बच्चों की तरह पौधों की देखरेख की जा रही है है। लाखों पौधों को जीवित रखने पानी दिया जा रहा है। ताकि सूर्य की तेज किरणों से पौधों को बचाया जा सके। इसका फायदा यह हो रहा है कि जिले के 181 किलोमीटर पर पौधे वृक्षों में तब्दील होकर परिसर हरियालीयुक्त हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा पौधों की देखभाल का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि पानी को जीवन कहा जाता है। लेकिन पानी के जलस्तर को बनाए रखने के लिए पर्यावरण को संतुलित रखना भी बेहद जरूरी होता है। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक वनीकरण विभाग के माध्यम से खुली भूमि पर तथा सड़कों के दोनों छोर पर पौधों का रोपण कर हरियाली बनाए रखने के लिए काम किया जाता है। गोंदिया जिले में सामाजिक वनीकरण विभाग व मनरेगा के माध्यम से 2 लाख 6 हजार 472 पौधों को वृक्षों में तब्दील करने के लिए जितोड़ मेहनत की जा रही है।
इस वर्ष 53 किमी पर लगाए जाएंगे पौधे
अनंत तारसेकर, विभागीय वन अधिकारी, सामाजिक वनीकरण विभाग के मुताबिक सामाजिक वनीकरण तथा मनरेगा के माध्यम से जिले में 181 किलोमीटर व 102 हेक्टर पर पौधों का रोपण कर उनका संवर्धन किया जा रहा है। जुलाई 2022 को भी 26 हजार 500 पौधों का रोपण किया जाएगा। जिससे 53 किलोमीटर पर पौधों का रोपण होगा। जिसकी शुरुआत 1 जुलाई से की जाएगी। नागरिकों से आह्वान किया गया है कि कार्यक्रम कोई भी हो पर्यावरण को संतुलन बनाए रखने के लिए पौधों का रोपण करना चाहिए। इतना ही नहीं उनके संवर्धन की भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
Created On :   29 April 2022 7:57 PM IST