ट्रक हड़ताल 8 त्योहारी सीजन में जरूरी सामग्रियों की आवक रुकी, बायपास पर ट्रकों की लंबी कतार 

Truck strike halted in 8 festive seasons, long queues of trucks on bypass
ट्रक हड़ताल 8 त्योहारी सीजन में जरूरी सामग्रियों की आवक रुकी, बायपास पर ट्रकों की लंबी कतार 
ट्रक हड़ताल 8 त्योहारी सीजन में जरूरी सामग्रियों की आवक रुकी, बायपास पर ट्रकों की लंबी कतार 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । ट्रकों की हड़ताल के चलते कृषि उपज मंडी में फल व सब्जियों का टोटा नजर आया। महाराष्ट्र व दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाला केला, नारियल, सब्जी, फल और मध्य प्रदेश से जाने वाली हरी मिर्च, आगरा से आने वाला परचून, कपड़ा, आलू, जूता सब कुछ रुका हुआ है, जिसका असर आज से दिखना शुरू होगा। हालाँकि हड़ताल की जानकारी पहले से होने के कारण  कॉलोनियों  व चौराहों पर सब्जी व फलों के ठेले लगाने वालों ने पहले ही अच्छा खासा स्टॉक कर रखा था इसके कारण लोगों तक फल व सब्जियों की आवक बिना परेशानी आराम से हुई। ट्रक संचालक अपनी 4 सूत्रीय माँगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। इनकी हड़ताल का आज अंतिम दिन है।  ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि हड़ताल के दूसरे दिन सभी ट्रांसपोर्टर्स जिले की बॉर्डर पर गए एवं अवैध वसूली को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। इस दौरान सुधीर भागचंदानी, सतीश अवस्थी आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के परमवीर सिंह ने सिवनी चैक पोस्ट पर अवैध वसूली रोकने हेतु अधिकारियों से चर्चा की, इस दौरान  जबलपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट टेक्निकल एसोसिएशन, जबलपुर परचून ट्रांसपोर्ट संघ के अजीत सिंह, बलजीत सिंह मागट के साथ मिलकर माँगें पूरी न होने पर आगे की रणनीति ट्रांसपोर्टरों ने बनाई। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर कच्चे माल पर पड़ेगा, क्योंकि फल, सब्जी को ज्यादा दिनों तक नहीं रोका जा सकता है। ऐसे में पार्टियों को माल का नुकसान होगा। उधर, माल की किल्लत भी पैदा हो जाएगी। शहर से बाहर जाने वाले माल की बुकिंग पूरी तरह बंद है। 
 

Created On :   12 Aug 2020 8:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story