महिला के गले से गहने छीनने वाले दो चेन स्नैचर गिरफ्तार

Two chain snatchers arrested for snatching jewelry from womans neck
महिला के गले से गहने छीनने वाले दो चेन स्नैचर गिरफ्तार
नागपुर महिला के गले से गहने छीनने वाले दो चेन स्नैचर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर. सीताबर्डी पुलिस ने एक महिला के गले से गहने छीनने वाले दो आरोपियों को धरदबोचा। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सलमान कुरैशी (31) और महेंद्र गजभिये (25) शांतिनगर निवासी है। दोनों आरोपियों को नशे की लत है। शौक पूरा करने के लिए यह लूटपाट व छीना झपटी करते थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरोज लालचंद्र मुडके नामक एक महिला गत 25 जनवरी को माहेश्वर भवन के सामने से जा रही थी। इस दौरान एक बाइक पर आरोपी सलमान कुरैशी और महेंद्र गजभिये अपने एक अन्य साथी के साथ ट्रिपल सीट आए। तीनों आरोपियों में से एक आरोपी ने सरोज के गले से गहने छीन लिया और तीनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद सरोज ने सीताबर्डी थाने में पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने धारा 392, 34 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीक के आधार पर सीताबर्डी पुलिस ने आरोपी सलमान और महेंद्र को धरदबोचा। आरोपी महेंद्र पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस को पता चली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के फरार साथी की तलाश कर रही है।

Created On :   29 Jan 2023 2:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story