Chhindwara News: विवादों में घिर रहे पदाधिकारी, प्रभारी मंत्री के फर्जी पत्र में मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा का जिक्र

विवादों में घिर रहे पदाधिकारी, प्रभारी मंत्री के फर्जी पत्र में मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा का जिक्र
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पार्टी ने भी इसे गंभीरता से लिया है।
  • पार्टी स्तर पर मंडल अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा रही है।

Chhindwara News: ग्राम रोजगार सहायक का स्थानांतरण निरस्त कराने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के फर्जी अनुशंसा पत्र में भाजपा के तामिया मंडल की अनुशंसा का जिक्र किया गया है। अनुशंसा पत्र संलग्न होने की बात भी लिखी गई है। पूरे मामले में मंडल के पदाधिकारी भी विवादित हो गए हैं। फर्जी पत्र पकड़ में आने के बाद जिला पंचायत के अधिकारियों ने कोतवाली में इसकी शिकायत की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पार्टी ने भी इसे गंभीरता से लिया है। भाजपा के जिला पदाधिकारियों के मुताबिक पुलिस जांच के बाद पार्टी भी इस संबंध में कार्रवाई कर सकती है। वहीं तामिया भाजपा मंडल अध्यक्ष दयाराम इरपाची का कहना है कि अपने कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने रोजगार सहायक का ट्रांसफर रोकने प्रभारी मंत्री के नाम पत्र लिखा था। जिसकी प्रति भी उनके पास है। इसके बाद प्रभारी मंत्री का फर्जी पत्र कहां से आया और किसने बनाया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

गौरतलब है जिले में ३० मंडल हैं। मंडल अध्यक्षों की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार सवाल भी खड़े हो रहे हैं। भाजपा के पगारा मंडल अध्यक्ष को लेकर तो पार्टी जिला अध्यक्ष भी खुले मंच से अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। सारना भाजपा मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कहा जा रहा है कि विवादित स्थितियों से वरिष्ठ नेताओं को भी अवगत कराया जा रहा है। पार्टी स्तर पर मंडल अध्यक्षों की कार्यप्रणाली पर भी नजर रखी जा रही है। ज्यादा विवादित स्थिति होने व कार्यप्रणाली में सुधार न होने की स्थिति में बड़ा एक्शन भी हो सकता है।

Created On :   19 Sept 2025 1:03 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story