- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- एक घंटे की जोरदार बारिश, जलाशय के...
Beed News: एक घंटे की जोरदार बारिश, जलाशय के 11 दरवाजे खोले, पानी सिंदफना नदी में छोड़ा

- 21,721 क्यूसेक पानी सिंदफना नदी में छोड़ा गया
- एक घंटे की जोरदार बारिश
- जलाशय के 11 दरवाजे खोले
- गांवों में पानी घुसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Beed News. जिले की माजलगांव तहसील में गुरुवार 18 सितंबर की सुबह करीब एक घंटे हुई जोरदार बारिश के बाद माजलगांव जलाशय फिर से ओवरफ्लो हो गया। दोपहर में प्रशासन ने जलाशय के 11 दरवाजे खोलकर 21,721 क्यूसेक पानी सिंदफना नदी में छोड़ा। यह जानकारी माजलगांव जलाशय प्रशासन ने दी। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते छोटी-छोटी नदियां उफान पर हैं। साथ ही नाथसागर जलाशय से छोड़ा गया पानी भी माजलगांव जलाशय में पहुंच रहा है, जिससे जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
गांवों में पानी घुसा, जनजीवन अस्त-व्यस्त
माजलगांव तहसील में गोदावरी और सिंदफना नदी के किनारे बसे गांवों में पानी घुसने से कई घरों का सामान खराब हो गया। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। ग्रामीणों ने पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग की है।
Created On :   18 Sept 2025 7:19 PM IST