- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मुख्य न्यायाधीश ने कहा - मैं सभी...
New Delhi News: मुख्य न्यायाधीश ने कहा - मैं सभी धर्मों का करता हूं सम्मान, प्रतिमा पर की गई टिप्पणी

By - Bhaskar Hindi |18 Sept 2025 8:02 PM IST
- कहा-मैं सभी धर्मों का करता हूं सम्मानः गवई
- खजुराहो स्थित भगवान विष्णु की प्रतिमा पर की गई टिप्पणी
New Delhi News. मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने गुरुवार को कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। खजुराहो स्थित भगवान विष्णु की प्रतिमा पर अपनी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर उन्होंने यह बात कही। मुख्य न्यायाधीश ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि उनके द्वारा की गई टिप्पणियों को सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा “मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।” दरअसल, मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायाधीश के विनोद चंद्रन की पीठ ने खजुराहो में भगवान विष्णु की सात फीट ऊंची मूर्ति के पुनर्निर्माण और पुनः स्थापना के निर्देश देने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। उन्होंने कहा था कि यह विशुद्ध रूप से प्रचार हित याचिका है, जाकर स्वयं भगवान से कुछ करने के लिए कहिए।
Created On :   18 Sept 2025 8:02 PM IST
Next Story