गाज गिरने से महिला की मौत

By - Bhaskar Hindi |1 July 2022 4:23 PM IST
चंद्रपुर गाज गिरने से महिला की मौत
डिजिटल डेस्क, चिमूर (चंद्रपुर). चंद्रपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से बिजली कहर बरपा रही है। रोज कहीं न कहीं गाज गिर रही है। अब तक करीब एक दर्जन लोगों की मौत होने की खबर है। ऐसे में शुक्रवार को चिमूर तहसील के ग्राम तलोधी नाईक में एक पेड़ पर गाज गिरी। जिससे पेड़ में आग लग गई थी। घटना में सरपंच की बेटी बाल-बाल बच गई। दूसरी ओर मासल बु. में खेत का काम निपटाकर घर आ रही महिला गाज की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका का नाम प्रियंका किशोर मोडक बताया जा रहा है।
Created On :   1 July 2022 9:51 PM IST
Next Story