पति को तलाशते हुए मुंबई से आई महिला - थाने में हंगामे के बाद सशर्त पति के साथ रहने को हुई राजी 

Woman from Mumbai looking for husband - agreed to stay with husband after uproar in police station
पति को तलाशते हुए मुंबई से आई महिला - थाने में हंगामे के बाद सशर्त पति के साथ रहने को हुई राजी 
पति को तलाशते हुए मुंबई से आई महिला - थाने में हंगामे के बाद सशर्त पति के साथ रहने को हुई राजी 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । मुंबई से अपनी तीन साल की बेटी को लेकर महिला थाने पहुँची महिला ने अपने पति पर शहर में होने व प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की माँग की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ की और मदन महल क्षेत्र में रहने वाले उसके पति को तलाश कर थाने बुलवाया। थाने में पति-पत्नी ने एक दूसरे पर आरोप लगाये जिससे काफी देर तक हंगामा होता रहा उसके बाद पुलिस की समझाइश के बाद महिला सशर्त अपने पति के साथ रहने के लिए राजी हुई। 
महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार थाने पहुँची राखी दुबे ने बताया कि वह मुंबई की रहने वाली है। वहाँ पर एड. फिल्म बनाने वाले कपिल दुबे से उसकी पहचान हुई थी जो प्यार में बदल गयी और फिर दोनों ने 4 दिसम्बर 2011 में प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों की एक बेटी है। उसका पति आये दिन उसे प्रताडि़त कर यातना देता था, जिसके चलते वह विगत तीन साल से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान पति उसे छोड़कर यहाँ भाग आया। उसने किसी तरह पति का पता लगाया और उसे खोजते हुए यहाँ पहुँची। पीडि़त महिला ने पति पर प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की माँग की है। काफी देर तक थाने में पति-पत्नी के बीच नोंकझोंक चलती रही। इस बीच पुलिस ने दोनों को समझाइश देकर शांत कराते हुए साथ रहने के लिए कहा। पुलिस के समझाइश के बाद महिला इस शर्त पर पति के साथ जाने के लिए राजी हुई कि अगर वह उसे परेशान करेगा तो उसके खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ेगा। महिला ने एक लिखित आवेदन दिया और फिर अपने पति कपिल के साथ चली गयी।

Created On :   31 Aug 2020 8:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story