राख विसर्जन करने गया युवक कोलार नदी में बहा

By - Bhaskar Hindi |17 July 2022 2:36 PM IST
खापरखेड़ा राख विसर्जन करने गया युवक कोलार नदी में बहा
डिजिटल डेस्क, खापरखेड़ा. थाना अंतर्गत कोलार नदी घाट पर राख विसर्जन करने पहुंचा युवक कोलार नदी में बह गया। युवक की शिनाख्त आदित्य टिचकुले (24), गोकुलपेठ, नागपुर निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दादी की राख विसर्जित करने रिश्तेदारों के साथ आदित्य किले कोलार घाट पर पहुंचा था। विधि-विधान जारी था। इस बीच नदी किनारे पत्थर पर बैठा रिश्तेदार देवीदास ठवकर (45) संतुलन खोकर नदी में गिर पड़ा। देवीदास को बचाने के लिए आदित्य ने नदी में छलांग लगाई, लेकिन वह गहरे पानी में डूबता चला गया। क्षेत्र में गत सप्ताह भर से जारी मूसलाधार बारिश के चलते कोलार नदी उफान पर है। खबर लिखे जाने तक आदित्य का कुछ पता नहीं चल पाया था। आगे की जांच थानेदार प्रवीण मुंडे, पीएसआई सूर्यप्रकाश मिश्रा कर रहे हैं।
Created On :   17 July 2022 8:06 PM IST
Next Story