- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पांढुर्ना
- /
- ड्रोन से रखी गई निगरानी, टावर पर...
pandhurna news: ड्रोन से रखी गई निगरानी, टावर पर बैठे अधेड़ की गतिविधियां कैमरे में कैद

भास्कर न्यूज पांढुर्ना.
शहर के मुख्य मार्ग स्थित तीनशेर चौक के समीप बीएसएनएल कार्यालय परिसर के पीछे लगे मोबाइल टावर पर सोमवार शाम से चढ़ा अधेड़ बुधवार को भी नीचे नहीं उतरा। लगातार लगभग 44 घंटे बीत जाने के बाद भी उसके टावर पर ही डटे रहने से प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को स्थिति का जायजा लेने और अधेड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद लीं। इसके लिए छिंदवाड़ा से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। टीम ने ड्रोन उड़ाकर टावर के ऊपरी हिस्से की निगरानी की और अधेड़ की तस्वीरें व वीडियो रिकाॅर्ड किए। ड्रोन कैमरे में कैद हुई फुटेज में अधेड़ टावर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वह लगातार नीचे की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से उसकी स्थिति, स्वास्थ्य और गतिविधियों का आकलन करने का प्रयास किया, जिससे आगे की रणनीति तय की जा सके। सनद् रहे कि अधेड़ के सोमवार शाम करीब 5.30 बजे से टावर पर चढ़ने के बाद से पुलिस और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि अब तक वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास जारी है।भास्कर न्यूज पांढुर्ना.
शहर के मुख्य मार्ग स्थित तीनशेर चौक के समीप बीएसएनएल कार्यालय परिसर के पीछे लगे मोबाइल टावर पर सोमवार शाम से चढ़ा अधेड़ बुधवार को भी नीचे नहीं उतरा। लगातार लगभग 44 घंटे बीत जाने के बाद भी उसके टावर पर ही डटे रहने से प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है। बुधवार को स्थिति का जायजा लेने और अधेड़ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने ड्रोन कैमरे की मदद लीं। इसके लिए छिंदवाड़ा से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। टीम ने ड्रोन उड़ाकर टावर के ऊपरी हिस्से की निगरानी की और अधेड़ की तस्वीरें व वीडियो रिकाॅर्ड किए। ड्रोन कैमरे में कैद हुई फुटेज में अधेड़ टावर पर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। वह लगातार नीचे की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से उसकी स्थिति, स्वास्थ्य और गतिविधियों का आकलन करने का प्रयास किया, जिससे आगे की रणनीति तय की जा सके। सनद् रहे कि अधेड़ के सोमवार शाम करीब 5.30 बजे से टावर पर चढ़ने के बाद से पुलिस और प्रशासन उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं। हालांकि अब तक वह नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और उसे सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास जारी है।
Created On :   8 July 2026 2:34 PM IST












