Panna News: पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी नाली से हो रही परेशानी, दस दिन से मोहल्लेवासियों व राहगीरों को हो रही समस्या

पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदी नाली से हो रही परेशानी, दस दिन से मोहल्लेवासियों व राहगीरों को हो रही समस्या
करीब एक वर्ष से ज्यादा समय से गया पूरे शहर में अमृत २.० के तहत पाइप डालने का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए सडक के मुख्य मार्गों सहित प्रत्येक वार्डों में सड़क को खोदकर कहीं किनारे से तो कहीं बेतुकी ढंग से बीचोंबीच नालीनुमा खोदकर पाइपलाईन डालकर नई लाइन से लोगों के कनेक्शन किए जा रहे हैं।

Panna News: करीब एक वर्ष से ज्यादा समय से गया पूरे शहर में अमृत २.० के तहत पाइप डालने का कार्य कराया जा रहा है जिसके लिए सडक के मुख्य मार्गों सहित प्रत्येक वार्डों में सड़क को खोदकर कहीं किनारे से तो कहीं बेतुकी ढंग से बीचोंबीच नालीनुमा खोदकर पाइपलाईन डालकर नई लाइन से लोगों के कनेक्शन किए जा रहे हैं। जहां-जहां पर पाइपलाईन डालकर कनेक्शन कर दिए गए हैं वहां पर ठेकेदार के द्वार सडक़ को पूर्व की तरह समतलीकरण न करते हुए जल्दीबाजी में कार्य करके निपटाया गया है। जिससे वहां की सडक़ें उबड़-खाबड़ स्थिति में हो गईं हैं साथ ही जगह-जगह सीमेण्ट, डस्ट की धूल उड़ रही है। जिसके कारण मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी दस दिन पूर्व बल्देव चौक स्थित पुराने सेण्ट्रल बैंक के बगल से सीनियर बेसिक स्कूल तक बीचोंबीच पाइप लाईन डालने के लिए नाली खोदी गई थी जो आज भी खुदी पडी है।

स्थिति यह है कि न तो ऑटो रिक्शा निकल पा रहा है और न ही बाइक निकल पा रही है। अभी दो-तीन दिन के अंदर कई लोग गिर भी चुके हैं। यह मार्ग बडा बाजार व श्री जुगल किशोर जी मंदिर के लिए जाने का शार्टकट मार्ग है जिसके कारण दिनभर यह मार्ग चलता है। यहां पर जब पाइप लाईन डल गई तो इसको समतल करने में देरी क्यों की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचोंबीच व्यस्त रहने वाले इस मार्ग को शीघ्रता के साथ पूरा किया जाना चाहिए था ताकि लोगों को परेशानी न होती। लोगों ने यह भी बतलाया कि जो यहां बुजुर्ग लोग हैं उनका तो पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। नगर पालिका के जिम्मेदारों को चाहिए कि वह संबधित ठेकेदार को इस कार्य को पूरा किए जाने के निर्देश दें ताकि यहां के लोगों को इस समस्या से निजात मिल सकें।

अतिक्रमण की चपेट में पूरी गली

एक समय इस गली से बडे वाहन निकलकर बडा बाजार, सांई मंदिर के सामने निकलते हैं लेकिन यहां के वांशिदों ने नगर पालिका की नाली तक अंदर करके बडे-बडे चबूतरों का निर्माण कर लिया है। जिसके कारण आज हालात यह हो गये हैं कि इस गली से चारपहिया वाहन नहीं निकल सकता। स्थानीय प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर ध्यान देना होगा।

Created On :   15 May 2026 2:07 PM IST

Tags

Next Story