- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अमानगंज को बनाया जाये सौ बिस्तरीय...
Panna News: अमानगंज को बनाया जाये सौ बिस्तरीय सिविल अस्पताल, प्रभारी मंत्री को भेजा एक सूत्रीय ज्ञापन

By - Bhaskar Hindi |26 Jun 2025 4:50 PM IST
- अमानगंज को बनाया जाये सौ बिस्तरीय सिविल अस्पताल
- प्रभारी मंत्री को भेजा एक सूत्रीय ज्ञापन
Panna News: मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता डॉ. एम.पी. पाण्डेय ने जिले के प्रभारी मंत्री को एक सूत्रीय ज्ञापन भेजकर अमानगंज अस्पताल को सौ बिस्तरीय सिविल अस्पताल करवाये जाने की मांग की है। श्री पाण्डेय ने कहा कि सैकडों गांवों की आबादी अस्पताल पर निर्भर है लेकिन पर्याप्त बेड व चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध न होने के कारण मजबूरन में गरीबों को बाहर इलाज कराने के लिए जाना पडता है। उन्होंने कहा कि यह मांग बहुत पुरानी मांग है जिस पर प्रदेश शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Created On :   26 Jun 2025 4:50 PM IST
Next Story