- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अज्ञात बाइक सवार ने महिला को मारी...
Panna News: अज्ञात बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर जिला अस्पताल में भर्ती

By - Bhaskar Hindi |11 Oct 2025 3:45 PM IST
Panna News: शहर के पंचम सिंह चौराहा में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए 66 वर्षीय महिला कृष्णा तिवारी को टक्कर मार दी। हादसे में उनके दाहिने हाथ की कोहनी के पास गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के समय कृष्णा तिवारी अपनी नातिन बैदेही तिवारी के साथ पैदल बाजार जा रही थीं। टक्कर के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उनकी नातिन ने तत्काल उनके बेटे प्रेमप्रकाश तिवारी को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद घायल महिला को जिला अस्पताल पन्ना में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा २८१(१), १२५(१) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा १८४ के तहत मामला दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   11 Oct 2025 3:45 PM IST
Next Story