बृजपुर पन्ना न्यूज: अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो;

अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो;
बाजार करने जा रहे 50 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।

डिजिटल न्यूज़ बृजपुर पन्ना |थाना बृजपुर के चौकी​पहाड़ीखेरा अंतर्गत लुहरहाई के पास आज सोमवार 2 नवम्बर को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमे चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनंद-फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राम प्रताप पिता मंहगू उम्र 50 वर्ष, निवासी सिलधारा अपने घर से पहाड़ीखेरा बाजार करने के लिए ऑटो में सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान लुहरहाई के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में राम प्रताप और ऑटो चालक बेनी कुशवाहा पिता राम लखन, उम्र 40 वर्ष, दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया।

​जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद राम प्रताप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में ऑटो चालक बेनी कुशवाहा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय पन्ना में डॉक्टरों की देखरेख में जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Created On :  

Tags

Next Story