Panna News: रास्ता रोककर शराब पार्टी के लिए मांगे पैसे, मना करने पर की मारपीट

रास्ता रोककर शराब पार्टी के लिए मांगे पैसे, मना करने पर की मारपीट
न्यायालय ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल

डिजिटल डेस्क,पन्ना। देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर शराब-मुर्गा पार्टी के लिए पैसे मांगने और मना करने पर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे ग्राम बड़े मुटवा के आगे इन्द्रजीत सिंह बुंदेला निवासी ग्राम जनकपुर अपने साथी सुरेन्द्र पटेल के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान तीन लोगों ने रास्ता रोककर पार्टी के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने इन्द्रजीत के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

फरियादी की रिपोर्ट पर देवेन्द्रनगर थाने में अपराध क्रमांक 387/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने 18 अगस्त को प्रधान यादव (27), दीपू यादव (24) और जयपाल यादव (41), तीनों निवासी ग्राम बड़े मुटवा को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह यादव, एएसआई सज्जन प्रजापति, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, शंकर सिंह बुंदेला, आरक्षक ब्रजेन्द्र रैकवार, भूरीसिंह एवं दिनेश सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Created On :   18 Aug 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story