- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना-कटनी एन .एच 43 मार्ग पर 11...
Shahnagar/Panna news: पन्ना-कटनी एन .एच 43 मार्ग पर 11 गौवंश के शव बरामद

डिजिटल न्यूज़ शाहनगर
थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग एनएच-43 पर धामू बैरियल से पहले शिकारपुरा के पास रविवार सुबह 11 नग गौवंश के शव और 1 घायल अवस्था में गौवंश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सभी के शरीरों पर चोट के निशान पाए गए।
वन विभाग के अमले को सुबह 11:30 बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर वन विभाग ने घटना की जानकारी शाहनगर पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार रात्रि में गौ तस्करों द्वारा इन गौवंशों को संभवतः डंप किया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सभी 11 शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल गौवंश का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
Created On :   17 Aug 2026 1:06 PM IST









