- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पर्यावरण व जलाशयों को शुद्ध रखने...
पन्ना: पर्यावरण व जलाशयों को शुद्ध रखने चलाया रथ

डिजिटल डेस्क, गुनौर नि.प्र.। नगर परिषद गुनौर में पर्यावरण एवं जलाशयों को शुद्ध रखने के उद्देश्य से पूजन सामग्री को विसर्जित करने हेतु शिव कृपा महिला मंडल द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। नदीं, तालाबों में पूजन सामग्री विसर्जित होने के कारण पर्यावरण दूषित हो रहा है जिसको गंभीरता से लेते हुए शिव कृपा महिला मंडल द्वारा रथ चलाया जा रहा है। इस रथ के माध्यम से नगर परिषद गुनौर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर विसर्जित की जाने वाली पूजन सामग्री को एकत्रित करके उठाने का काम किया जा रहा है। जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके। रथ के लिए नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना मलखान सिंह ने महिला मंडल का उत्साह वर्धन किया। इसके साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष ने नगर वासियों से अपील करते हुए हवन पूजन की विसर्जित होने वाली सामग्री को इसी रथ में डालने की अपील की।
Created On :   18 Sep 2023 11:12 AM GMT