- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कार का पहिया खुलने से सवार हुए घायल
Panna News: कार का पहिया खुलने से सवार हुए घायल

Panna News: जिले के धरमपुर थाना अंतर्गत एक चारपहिया वाहन का पिछला पहिया निकलने से नौं लोगों के घायल हो जाने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरमपुर थाना के भोंदू की चक्की के पास ग्राम रमजुपुर के पास वाहन क्रमांक एमपी-४३-सी-१२३२ का पिछला टायर अचानक निकल गया। जिससे कार तीन बार पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायल अन्नू सोनकर ने बताया कि वह लोग बदौंसा से अंतिम संस्कार में शामिल होकर पन्ना लौट रहे थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजयगढ ले जाया गया जहां घायल लोगों सोनू उम्र २४ वर्ष, सुनीता, सावित्री उम्र ६१ वर्ष, संगीता उम्र ३८ वर्ष, राजकुमार, राजू, कला उम्र ५० वर्ष, विद्या उम्र ५० वर्ष, अन्नू उम्र ३२ वर्ष व कमल उम्र ४५ वर्ष का प्राथमिक उपचार किया गया।
Created On :   15 Oct 2025 5:13 PM IST