- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- कीचड़ में तब्दील कुंडा गांव का...
Panna News: कीचड़ में तब्दील कुंडा गांव का मुख्य मार्ग, वाहन फंसने से ग्रामीण परेशान

Panna News: रैपुरा तहसील की ग्राम पंचायत मूलपारा के ग्राम कुंडा का मुख्यमार्ग इन दिनों कीचड़ में तब्दील हो चुका है। मंगलवार को इस रास्ते से गुजरते समय एक चारपहिया वाहन फंस गया। जिसे निकालने के लिए अन्य वाहनों की मदद लेनी पड़ी। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सांझा कर प्रशासन तक आवाज पहुंचाई। ग्रामीणों का कहना है कि यहां आए दिन वाहन फंसते हैं।
कई बार सरपंच व सचिव को शिकायत करने के बावजूद सडक़ सुधार का कोई कार्य नहीं हुआ। किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि धान की कटाई के बाद ट्रैक्टरों में उपज इसी रास्ते से लानी होगी लेकिन छोटे पिकअप तक यहां नहीं निकल पा रहे तो ट्रैक्टरों का गुजरना असंभव होगा। इस रास्ते से गांव के सैकड़ों बच्चे पास के माध्यमिक विद्यालय तक जाते हैं जो वर्षों से कीचड़ में सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में काम पूरा दिखाकर औपचारिकता निभाते हैं।
इनका कहना है
सडक़ की स्वीकृति के लिए प्रयासरत हैं। फिलहाल अस्थाई समाधान करवाने का प्रयास करता हूं।
भगवत रजक, सचिव ग्राम पंचायत मूलपारा
Created On :   15 Oct 2025 12:15 PM IST