- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शक्ति स्वरूपा की कथा सुन श्रोता हुए...
Panna News: शक्ति स्वरूपा की कथा सुन श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

Panna News: शाहनगर विकासखंड के महगवां सरकार खेरमाता स्थान पर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चल रहे श्रीमद् देवीभागवत महापुराण कथा के दूसरे दिवस पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कथाव्यास पंडित विनोद कुमार शुक्ला महाराज ने इस दिन की कथा में कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने आस्तिक के जन्म की कथा, ब्रह्माजी द्वारा नारदजी के माध्यम से देवी भगवती के स्वरूप का परिचय, राजा सुद्युम्न के स्त्री रूप धारण करने की कथा तथा भगवान शिव के आग्रह पर देवी के प्रकट होने की कथा का विस्तृत वर्णन किया। महिषासुर मर्दिनी के रूप में शक्ति स्वरूपा देवी और जगदम्बा के प्रति देवताओं की भक्ति प्रसंगों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा का श्रवण कर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और पूरे पंडाल में देवी जयकारों की गूँज उठी।
Created On :   13 Oct 2025 3:51 PM IST