- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शराब के नशे में युवक ने मजदूर पर...
Panna News: शराब के नशे में युवक ने मजदूर पर कुल्हाडी से किया हमला

Panna News: पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत १० अक्टूबर शुक्रवार की रात एक मजदूर पर गांव के युवक ने गाली-गालौज के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार फरियादी उदित नारायण यादव 35 वर्ष पिता मंगल यादव निवासी ग्राम रामनगर ने थाना धरमपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह अपने घर के आँगन में था और उसकी पत्नि चिन्ता यादव रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान गांव का राजेश यादव दरवाजे के बाहर आकर गाली-गालौज करने लगा। मना करने पर आरोपी राजेश ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से वार कर फरियादी के बायें हाथ की उंगली में चोट पहुँचा दी जिससे खून निकलने लगा। घटना का शोर सुनकर पत्नि चिन्ता यादव, साला चुन्नू यादव और बडा बेटा यादव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपी राजेश यादव ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर राजेश यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Created On :   13 Oct 2025 12:27 PM IST