- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- आज पन्ना आएंगे जिला प्रभारी,...
Panna News: आज पन्ना आएंगे जिला प्रभारी, कांग्रेस की बैठक एवं हस्ताक्षर अभियान में होंगे शामिल

Panna News: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीश खान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रदेश में बीएलए एवं मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण हेतु बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पन्ना जिले में 13 अक्टूबर 2025 को दोपहर ०3 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजन स्थानीय गल्ला मंडी पन्ना के पास शाम ०4 बजे किया जाएगा।
यह भी पढ़े -लाड़ली बहनों को रविवार को मिलेगी 29वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्योपुर से अंतरित करेंगे राशि
दोनों कार्यक्रमों में जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के प्रभारी राजभान सिंह तथा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एवं मतदाता सूची के विशेष परीक्षण प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीश खान ने जिले के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि, पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
Created On :   13 Oct 2025 12:34 PM IST