- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- शाहनगर में कोहरे की दस्तक, सुस्त...
Panna News: शाहनगर में कोहरे की दस्तक, सुस्त हुई वाहनों की रफ्तार

By - Bhaskar Hindi |13 Oct 2025 12:42 PM IST
Panna News: सर्दी के साथ अब कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। रविवार की सुबह शाहनगर क्षेत्र घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। चारों ओर फैले कोहरे से सडकें धुंधली हो गईं अब हल्की ठण्ड भी सुबह-शाम होने लगी है जिससे लोगों को गर्म कपडों का सहारा भी लेते देखा जा सकता है।
Created On :   13 Oct 2025 12:42 PM IST
Next Story