- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर...
Panna News: स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर निकाला पथ संचलन

Panna News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। इस बर्ष 100 वर्ष पूर्ण होने के साथ- साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूरे देश में शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहा है। इस दौरान सलेहा में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन पीएम श्री हायर सेकंडरी विद्यालय प्रांगण में किया गया। इसमें स्वयंसेवक और प्रबुद्ध नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के उद्बोधन अमृत वचन, एकल गीत के बाद मुख्य वक्ता विजय पटेल जिला सह कार्यवाह के बौद्धिक विचारों से हुआ। उसके बाद पंथ संचलन हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड, पुराना थाना परिसर, नामदेव मोहल्ला तिराहा से लक्ष्मीबाई चौराहा होते हुए नया बस स्टैंड परिसर से होकर वापस पीएम श्री हायर सेकंडरी विद्यालय पहुंचा। इस दौरान नगरवासियों एवं व्यापारियों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ रानी लक्ष्मीबाई एवं भारत माता की झांकी बनाई गई। कार्यक्रम में खंड अन्तर्गत निवासरत खंड टोली, उप खंड टोली, मंडल केन्द्र सहित स्वयंसेवक पंथ संचलन में शामिल हुए।
Created On :   13 Oct 2025 3:53 PM IST