- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- एएसआई आनंद मोहन मिश्रा पवई में हुए...
Panna News: एएसआई आनंद मोहन मिश्रा पवई में हुए पदस्थ

By - Bhaskar Hindi |13 Oct 2025 12:22 PM IST
Panna News: पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिले में पुलिस कर्मचारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक आनंद मोहन मिश्रा जो अब तक चौकी प्रभारी चंदौरा थाना अजयगढ़ के पद पर सेवा दे रहे थे उनको पवई में पदस्थ किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री मिश्रा ने चौकी प्रभारी रहते हुए कई सराहनीय कार्य किए हैं। हाल ही में दशहरा पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदीं में डूब रहे एक युवक को बहादुरी दिखाते हुए बचाया था जिसकी पूरे जिले में व्यापक सराहना हुई थी। उनकी कार्यकुशलता एवं साहसिक योगदान को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Created On :   13 Oct 2025 12:22 PM IST
Next Story