Panna News: प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की समस्या मेरी समस्या: कृष्ण पाल सिंह यादव

प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी की समस्या मेरी समस्या: कृष्ण पाल सिंह यादव

Panna News: अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछडा वर्ग अल्पसंख्यक कर्मचारी संगठन अपाक्स के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद कृष्णपाल सिंह यादव पहली बार अपने गृह जिले पन्ना पहुंचे अपाक्स प्रदेश अध्यक्ष के पन्ना पहुंचने पर रैपुरा से लेकर पन्ना तक कर्मचारियों ने उनका जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। पन्ना जिला मुख्यालय में अपाक्स के प्रदेश अध्यक्ष की संयुक्त कर्मचारी मोर्चा की ओर से स्वागत रैली एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पन्ना शहर स्थित सतना बैरियल से सैकडों की संख्या में कर्मचारियों द्वारा बैण्ड-बाजे के साथ आगवानी की गई और पन्ना शहर में भव्य स्वागत रैली निकाली गई तथा शहर के स्थानीय होटल में अभिनंदन स्वागत समारोह आयोजित किया गया। यहां विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत एवं उद्बोधन के माध्यम से पन्ना जिले को कर्मचारियों के प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में मिली इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई गई। अपाक्स संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों का हित ही उनका मुख्य उद्देश्य है। प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की समस्या को वह अपनी समस्या के रूप में समझकर कार्य करेंगे। श्री यादव ने इस अवसर पर जिले के सभी कर्मचारी संगठनों के स्नेह व सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को वह प्रमुखता के साथ संबधितों के सामने रखेंगे।

इस दौरान आर.डी. चौरसिया, पुष्पराज सिंह परमार, राज किशोर शर्मा, आलोक खरे, राम प्रताप प्रजापति, रमेश पटेल, कमलेश त्रिपाठी, महीप रावत, बी.पी. परोंहा, विमल यादव, हरीराम माली, डॉ. दिनेश पटेल, जयपाल सिंह बुंदेला, राम किशोर गर्ग, महेंद्र तिवारी, सलीम खान, ओम प्रकाश शर्मा, रामेश्वर खरे, विनोद अवस्थी, दिनेश मिश्र, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शिवकांत बागरी, अभय शर्मा, बालकृष्ण दहायत, प्रमोद मिश्र, रुद्र प्रताप चंद्रपुरिया, पंकज साहू, धीरेन्द्र गुप्ता, पुरुषोत्तम लाल साहू, संजय शर्मा, महफूज खान, अजय तिवारी, राकेश तिवारी, शिवकुमार शुक्ला, रंजीत कुशवाहा, सुनील पाण्डेय, मोहम्मद रजा खान, जयकरण पटेल, शिवमोहन लोध, अजय राय, भगवान दास पटेल, शेर सिंह कुशवाहा, महेंद्र यादव, सचिन जोशी, राजेंद्र त्रिवेदी, राम भगत प्रजापति, वीरेंद्र मिश्र, आलोक खरे, बालकिशन प्रजापति, रंजीत कुशवाहा, ईसाक मोहम्मद, असलम खान, गोपाल कोंदर, लल्लू लाल अहिरवार, विजय सेन, कमल साहू, श्रीमती चंदा यादव, नीलम खरे, अंजू यादव, मधु त्रिपाठी, रक्षा खरे, कल्पना यादव, गीता गोयल, शारदा यादव, शहनाज मैडम, प्रभा यादव, नीलम खरे, रितु यादव, संतोषी सेन, करुणा यादव, कीर्ति सोनी सहित सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Created On :   15 Oct 2025 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story