- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- देवेन्द्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष के...
Panna News: देवेन्द्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष के पति पर चली गोली, गंभीर रूप से घायल

Panna News: नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति ललित गुप्ता पर बुधवार दोपहर एक युवक ने गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। श्री गुप्ता हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें देवेन्द्रनगर अस्पताल से सतना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि एक गोली उनके सिर में फंस गई है जिसके चलते परिजन उन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। घटना दोपहर लगभग 1 से 2 बजे के बीच उस समय हुई जब ललित गुप्ता अपनी कार से देवेन्दनगर्र्र पन्ना हाईवे स्थित एक ढाबे के पास बने अपने खाली मकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और विवाद करते हुए श्री गुप्ता पर पिस्टल तान दी। दोनों में झड़प हुई और हमलावर की पिस्टल छीनने में श्री गुप्ता सफल हो गए परंतु इसी बीच आरोपी को एक अन्य दूसरा हथियार भी अपने पास लिए हुए था जिससे उसने गोली चला दी एक गोली ललित गुप्ता के हाथ में जबकि दूसरी सिर में जा फंसी। घायल श्री गुप्ता किसी तरह पास के एक घर तक पहुंचे और लोगों से सहायता मांगी।
बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू की है। घटना स्थल से एक आधार कार्ड और पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल एक ही व्यक्ति के हमले में शामिल होने की पुष्टि हुई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बार जिले की एसपी श्रीमती निवेदिता नायडू देवेन्द्रनगर पहुंची और घटना के संबंध में उन्होंने जानकारी प्राप्त कर पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इनका कहना है
प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाही की जा रही है जो जानकारी सामने आई है घायल को दो गोली लगी है। एक हांथ में लगकर निकल गई दूसरी गोली सिर में लगी जो कि सिर में फंस जाने की जानकारियां सामने आई है। घायल व परिजनों के कथन नहीं हो पाए हैं। जिससे हमले की वजह सामने नहीं आई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्रीमती वंदना सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना
Created On :   16 Oct 2025 1:06 PM IST