पन्ना: नगर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. मकबूल अहमद को साहित्यकारों ने किया याद

नगर के प्रसिद्ध चित्रकार डॉ. मकबूल अहमद को साहित्यकारों ने किया याद

डिजिटल डेस्क, पन्ना। प्रख्यात चित्रकार व लेखक डॉ. मकबूल अहमद की याद में मध्य प्रदेश उर्दु अकादमी संस्कृति विभाग के तत्वाधान में विमर्श एवं रचना पाठ का आयोजन गत दिवस दिनांक १७ सितम्बर को किया गया। आयोजित कार्यक्रम में उर्दु अकादमी के निदेशक डॉ. नुसरत मेंहदी ने कहा कि आज हम पन्ना के प्रख्यात चित्रकार डॉ. मकबूल अहमद के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर चर्चा कर उन्हें श्रृृद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। डॉ. मकबूल अहमद ने न केवल कला के माध्यम से अपना योगदान दिया बल्कि लेखन के क्षेत्र में वह सक्रिय थे। उनकी हिन्दी व अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकें अपने समय का महत्वपूर्ण दस्तावेज और पन्ना की नई पीढी के लिए धरोहर हैं। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता नगर के वरिष्ठ कवि गोविन्द यदुवंशी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मशहूर शायर डॉ. नाजरी दमोही एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश कुशवाहा प्रबोध उपस्थित रहे। सत्र के प्रारंभ में साहित्यकार अश्विनी चतर्वेदी ने डॉ. मकबूल अहदम के व्यक्तिव एवं कृतित्व पर चर्चा कर अपनी श्ऱृद्धांजलि दी।

उन्होंने बताया कि वह इप्टा संस्था के पुरौधा थे साथ ही ज्ञान-विज्ञान समिति, मध्यप्रदेश लेखक संघ, विन्ध्य कला समिति, प्रगतिशील शिक्षा समिति पन्ना, आल इंडिया फाईन आर्ट एण्ड क्राफ्ट सोसाईटी, इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस, नागरी प्रचारणी सभा म.प्र. कला परिषद, म.प्र. कलाकार संघ आदि अनगिनित संस्थाओं के सदस्य के रूप में अपनी सक्रिय भागीदारी देते रहे। उनका अंग्रेजी में प्रकाशित ग्रंथ खजुराहो इरोटिका एण्ड टेम्पुल अर्किट्रेक्ट जो एशियन पब्लिकेशन नई दिल्ली से प्रकाशित हुआ था वह खजुराहो के मंदिर निर्माण कला का सबसे प्रमाणित व सटीक ऐतिहासिक दस्तावेज़ है। इस कार्यक्रम में निधि मिश्रा, गोविन्द यदुवंशी, जगदीश कुशवाहा प्रबोध, सुशील वैभव ने भी काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सौरभ द्वारा किया गया।

Created On :   19 Sep 2023 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story