- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अतिवृष्टि से हुई फसलों का तत्काल...
Panna News: अतिवृष्टि से हुई फसलों का तत्काल कराया जाए सर्वे: आनंद शुक्ला

- आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेन्द्रनगर
- अतिवृष्टि से हुई फसलों का तत्काल कराया जाए सर्वे: आनंद शुक्ला
Panna News: आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेन्द्रनगर द्वारा विगत दिनों हुई अतिवृष्टि से तूफान से किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह से गिर जाने से एवं खेतों में पानी भर जाने से पूरी तरह से नष्ट हो गई है। खेतों में पानी भरे होने के कारण गिरी हुई धान बालियों में अंकुरित होने से एवं बालियों में कंडवा रोग फैलने से दाना काला पड़ गया है। इसी को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की संख्या किसानों के साथ तहसीलदार देवेंद्रनगर के मध्यम से कलेक्टर पन्ना को तत्काल नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराया जाकर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से सेवादल के जिलाध्यक्ष रामबहादुर द्विवेदी, रामकरण पाण्डेय, जय कुमार कुशवाहा, पुष्पेंद्र शर्मा, अजीत जैन, लालजी बागरी, महेंद्र बागरी, उमेश तिवारी, तुलसीदास, हरशरण बागरी, जावेद खान एवं किसान उपस्थित रहे।
Created On :   5 Nov 2025 1:59 PM IST













