Panna News: विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक, कलेक्टर ने अभियान के क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक, कलेक्टर ने अभियान के क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
  • विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून तक
  • कलेक्टर ने अभियान के क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी

Panna News: शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्प अभियान का क्रियान्वयन पन्ना जिले में भी आगामी 29 मई से 12 जून २०२५ तक किया जाना है। अभियान में खरीफ सीजन पूर्व स्थानीय स्तर पर कृषि वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों, कृषि उद्यमियों तथा प्रगतिशील कृषकों द्वारा किसानों को केन्द्रीय व प्रदेश शासन की प्रमुख योजनाओं, विकसित नवीन फसल किस्म तथा उन्नत कृषि तकनीकी और कृषि क्षेत्र में कृषकों के नवाचारों संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुरेश कुमार ने अभियान के सफल संचालन के लिए तिथि एवं ग्राम पंचायतवार भ्रमण के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है। प्रत्येक विकासखण्ड में ग्राम पंचायतवार किसान सभा के आयोजन के लिए कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के तकनीकी दल का गठन भी किया गया है। साथ ही कृषि वैज्ञानिकों के साथ पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य पालन विभाग के कर्मचारियों की भी बतौर सहयोगी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त विकासखण्डवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है। पन्ना विकासखण्ड के लिए सहायक संचालक कृषि ओ.पी. तिवारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी तरह गुनौर विकासखण्ड के लिए सहायक संचालक कृषि एन.पी. प्रजापति, पवई विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आर.के. मौर्य, अजयगढ़ विकासखण्ड के लिए सहायक संचालक कृषि यू.एस. बागरी तथा शाहनगर विकासखण्ड के लिए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सौरभ गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रथम दिवस इन ग्राम पंचायतों में किसान सभा का होगा आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत प्रथम दिवस गुरूवार 29 मई को पन्ना विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिलगुवां, सुनहरा, कृष्णा कल्याणपुर, मकरी कुठार, अहिरगुवां एवं बिलखुरा, गुनौर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत रामपुर, सिरी, बरौहा एवं मझगवा सरकार, पवई विकासखण्ड की ग्राम पंचायत टांई, बुधेडा, मुराछ, सिमरिया गुलाब सिंह, नारायणपुर एवं पडरियाकलां, अजयगढ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सलैया, भापतपुर कुर्मियान, झिन्ना, सब्दुआ एवं बरियारपुर भूमियान तथा शाहनगर विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चंद्रावल, रैयासांटा, नादन, उंचा एवं मिमरीकलां में किसान सभा का आयोजन होगा।

Created On :   29 May 2025 2:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story