पन्ना: पर्यटकों के लिए खुले पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार

पर्यटकों के लिए खुले पन्ना टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार

डिजिटल डेस्क, पन्ना। मानसून काल के चार माह समाप्त होने के बाद पर्यटको के लिए ०१ अक्टूबर से पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में भ्रमण के लिए हिनौता तथा मडला के प्रवेश द्वार खोल दिए गए है। पहले दिन से पर्यटको में पन्ना टाइगर रिजर्व के भ्रमण के लिए उत्साह दिखाया। मडला स्थित प्रवेश द्वार से पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल ३०७ पर्यटको ने प्रवेश किया जिनमेें १६ विदेशी महमान पर्यटक शामिल है। इसी तरह हिनौता गेट से २३ वाहनो के माध्यम से १०६ पर्यटको ने पन्ना टाइगर रिजर्व में प्रवेश कर पार्क का भ्रमण किया गया। पन्ना टाइगर रिजर्व में पहँुचे पर्यटको के दल को पहले दिन ही बाघ का दीदार हुआ जिससे बाघ को देखकर पर्यटको में विशेष उत्साह देखा गया। पन्ना टाइगर रिजर्व में अकोला गेट को खोलने के लिए योजना चल रही है यहां पर प्रवेश नही हो सका। अवगत हो कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघ के साथ ही दुर्लभ श्रेणी में सम्मलित जीव-जंतुओ गिद्धो की कई प्रजातियां मौजूद है जिसके चलते पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटको के साथ ही प्रकृति प्रेमियों को विशेष आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बना है।

Created On :   3 Oct 2023 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story