Panna News: संविधान की हत्या का काला दिवस मनाया गया, आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण

संविधान की हत्या का काला दिवस मनाया गया, आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण
  • संविधान की हत्या का काला दिवस मनाया गया
  • आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण

Panna News: आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज स्थानीय लव कुश वाटिका में संविधान की हत्या का काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित कर की गई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे दुखद और शर्मनाक घटना बताते हुए कहा कि यह नेहरू-गांधी परिवार का सत्ता पर वर्चस्व बनाए रखने की लालसा में संविधान को रौंदने का कुत्सित प्रयास था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति रही है पहले परिवार संविधान बाद में है।

भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने 1970 के दशक के संकट और इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अवैध घोषित किए जाने के बाद आपातकाल लागू किए जाने की परिस्थितियों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने कैबिनेट को विश्वास में लिए बिना आधी रात को राष्ट्रपति से चुपचाप आपातकाल लागू करवाया। पूर्व जिलाध्यक्ष सतानन्द गौतम ने इंदिरा इज़ इंडिया और इंडिया इज़ इंदिरा नारे को कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल में मौलिक अधिकारों को स्थगित कर दिया गया और हजारों नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को जेलों में ठूंस दिया गया। उन्होंने कहा कि संविधान को नष्ट करने वाले आज संविधान की प्रतियां संसद में लेकर घूमते हैं। लोकतंत्र सेनानी अवध किशोर चौबे ने आपातकाल के दौरान वामपंथियों द्वारा इंदिरा गांधी के समर्थन और संजय गांधी द्वारा चलाए गए जबरन नसबंदी अभियान का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विधायक पवई प्रहलाद लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, कार्यक्रम संयोजक सुशील त्रिपाठी, सहसंयोजक कमल लालवानी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, लोकतंत्र सेनानी त्रिलोक चंद्र जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील त्रिपाठी ने किया और आभार प्रदर्शन कमल लालवानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में आपातकाल पर आधारित एक प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया गया।

Created On :   26 Jun 2025 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story