- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विकासखंड सहायक संचालक नम्रता जैन ने...
Panna News: विकासखंड सहायक संचालक नम्रता जैन ने किया स्कूलों का निरीक्षण

Panna News: पवई विकासखंड की सहायक शिक्षा संचालक नम्रता जैन ने शुक्रवार दोपहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और कन्या हाई स्कूल का निरीक्षण किया। एसआईआर निर्वाचन कार्य का निरीक्षण करने मोहन्द्रा पहुंची नम्रता जैन ने मतदान केंद्र 5 से लेकर 59 तक सभी आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा बीएलओ को निर्देश दिया कि जिनके डिजिटिलाइजेशन का कार्य 30 प्रतिशत से कम है उनका आज 50 प्रतिशत से अधिक हो जाए इसके अलावा सुश्री जैन ने कक्षा दसवीं के छात्रों से बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया। हाल ही में घोषित मध्य प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में अपर कलेक्टर के लिए चयनित हुई सहायक संचालक शिक्षा नम्रता जैन को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के प्राचार्य शालिक राम शर्मा के साथ सम्मानित भी किया।
Created On :   22 Nov 2025 1:59 PM IST













