Panna News: बच्चों के खेल पर विवाद में दम्पत्ति ने किशोरी को पीटा, सिर फूटा हालत गंभीर

बच्चों के खेल पर विवाद में दम्पत्ति ने किशोरी को पीटा, सिर फूटा हालत गंभीर
थाना शाहनगर क्षेत्र के झिरमिला गांव में बच्चों के चिरंगा खेलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पडोसी दम्पत्ति ने 14 वर्षीय किशोरी पर हमला कर दिया।

Panna News: थाना शाहनगर क्षेत्र के झिरमिला गांव में बच्चों के चिरंगा खेलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पडोसी दम्पत्ति ने 14 वर्षीय किशोरी पर हमला कर दिया। फरियादी रानी यादव पति विजय यादव 36 वर्ष निवासी झिरमिला ने बताया कि रविवार शाम लगभग 6 बजे उनकी बेटी रागनी यादव खेत से घर लौटी तभी पडोसी अजय यादव और उसकी पत्नी बिन्नू यादव ने बच्चों के खेल को लेकर विवाद किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। रागिनी ने विरोध किया तो दोनों ने पास में पड़ी लकड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोर सुनकर पड़ोसी सरदार सिंह ठाकुर और रामलाल यादव पहुंचे और बीच-बचाव किया। दोनों आरोपी भागते हुए रागिनी को जान से मारने की धमकी देते चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर रागिनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहनगर भेजा जहां से डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण उसे कटनी रेफर कर दिया।

Created On :   25 Nov 2025 5:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story