- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- प्रारंभिक कक्षाओं का अर्धवार्षिक...
Panna News: प्रारंभिक कक्षाओं का अर्धवार्षिक मूल्यांकन अब 8 दिसम्बर से

By - Bhaskar Hindi |23 Nov 2025 3:34 PM IST
शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार, 24 नवम्बर से आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई गई है। अब मूल्यांकन का कार्य 8 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा।
Panna News: शासकीय और अशासकीय शालाओं में कक्षा 3 से 8 के लिए सोमवार, 24 नवम्बर से आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथि बढ़ाई गई है। अब मूल्यांकन का कार्य 8 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 के मध्य होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक हरजिंदर सिंह ने वर्तमान में प्रदेश में संचालित चुनावी प्रक्रिया एसआईआर में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नवीन समय सारिणी जारी की है।
Created On :   23 Nov 2025 3:34 PM IST
Next Story













