- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना-छतरपुर मार्ग पर भैरव टेक घाटी...
Panna News: पन्ना-छतरपुर मार्ग पर भैरव टेक घाटी में भीषण जाम, सैकड़ों वाहन फंसे, यात्री परेशान

Panna News: पन्ना-छतरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भैरव टेक घाटी में शनिवार को दोपहर में हुई एक दुर्घटना के कारण भीषण जाम लग गया। इस मार्ग पर जाम लगना एक आम बात हो चुकी है लेकिन आज दोपहर 3 बजे छतरपुर की ओर आ रही एक कार को ट्रक द्वारा टक्कर मार दिए जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। टक्कर के बाद यह मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया जिससे भैरव टेक स्थित मंदिर से लेकर पांडव फाल तक सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंस गए।
चार घंटे तक थम गया पहिया
दोपहर 3 बजे लगा यह जाम शाम 7 बजे तक बरकरार रहा। जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार घंटे बाद कहीं जाकर धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों धूप और गर्मी में इंतजार करना पड़ा।
बारातें फंसी, ट्रेनें छूटीं
जाम में कई बारात की बसें और चार पहिया वाहन भी फंस गए। सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हुई जिन्हें खजुराहो से निर्धारित समय पर ट्रेन पकडऩी थी। उनके वाहन जाम में फंस जाने के कारण वे समय पर स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेनें छूट गईं।
यह भी पढ़े -पुरैना माध्यमिक शाला की शिक्षा व्यवस्था बदहाल, बच्चों को नहीं आते पहाड़े-गिनती परिसर में पांच माह से पड़ा मलबा
स्थानीय पुलिस और यातायात कर्मियों को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार इस मार्ग पर लगने वाले जाम के कारण स्थानीय लोग और राहगीर दोनों ही यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं ताकि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यात्रियों को बार-बार असुविधा का सामना न करना पड़े।
Created On :   23 Nov 2025 5:44 PM IST













