- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- होटल संचालक के साथ मारपीट, तीन के...
Panna News: होटल संचालक के साथ मारपीट, तीन के विरूद्ध मामला दर्ज

Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत पुरैना में होटल संचालक के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की घटना सामने आई है। पीडि़त होटल संचालक संजय कुमार पाण्डेय पिता राजेश कुमार पाण्डेय उम्र 35 वर्ष निवासी ककरहटी थाना देवेन्द्रनगर हाल होटल बृन्दावन पुरैना ने थाना सिमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार 21 नवंबर की दोपहर करीब ०2 बजे संजय सिंह तिगरा ने होटल से खाना मंगवाया था। बाद में खाना लेकर गए कर्मचारी सुन्दरम के लौटने पर युवक बृन्दावन यादव ने फोन कर सब्जी की शिकायत की और फोन काट दिया।
रात करीब 10:50 बजे विक्रम सिंह, बृन्दावन यादव और बाद में पहुंचे मानवेन्द्र सिंह ने होटल के सामने आकर गाली-गलौंज करते हुए फरियादी पर हमला कर दिया। मारपीट में फरियादी को चेहरे, गर्दन और पेट में चोटें आईं। घटना के दौरान लोकेन्द्र लोधी और लखन लोधी ने बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपियों ने होटल बंद न करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और फरियादी को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   23 Nov 2025 5:46 PM IST














