- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- 1.25 लाख की लागत से बने पुल का...
Panna News: 1.25 लाख की लागत से बने पुल का लोकार्पण, पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने विकास कार्यों पर दिया जोर

Panna News: शहर के विकास को गति देते हुए आज 125 लाख रुपये की लागत से निर्मित किए गए एक महत्वपूर्ण पुल का लोकार्पण प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, श्री प्राणनाथ जी ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश भाई, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। लोकार्पण के दौरान विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में पन्ना के चल रहे विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पन्ना के विकास में कई पहल की जा रही हैं व अब विकास बाईपास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने पन्ना को मंदिरों की नगरी और धाम बताते हुए घोषणा की कि जुगल किशोर लोक लाया जा रहा है जिसमें शहर के सभी मंदिरों को समाहित किया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने पन्ना को विश्व स्तर पर पहचान का कारण हीरों को बताया और किलकिला नदी के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किलकिला के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास जारी हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि नदी में पूरी तरह से शुद्ध होकर पानी आए।
आवागमन होगा सुगम, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने पुल के निर्माण को शहर के विकास में एक बडी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पुल बन जाने से अब आवागमन सुलभ हो जाएगा और यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होगी। उन्होंने शहर के विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
नदीं किनारे सौंदर्यीकरण की मांग
श्री प्राणनाथ जी ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश भाई ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने अनुरोध किया कि किलकिला नदीं के किनारे जो दोनों तरफ खाली जगह है यदि वह नगर पालिका ट्रस्ट को उपलब्ध करा दे तो वह उसका सौंदर्यीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगी। अंत में विधायक प्रतिनिधि विष्णु पाण्डेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुल के निर्माण से एक बहुत बड़ी समस्या का निदान हुआ है। उन्होंने सांसद और विधायक के पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया जिसके चलते नगर पालिका परिषद पन्ना विकास की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, रविन्द्र शुक्ला, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, प्राणनाथ ट्रस्ट के प्रबंधक आशीष कुमार शर्मा, सचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, पार्षद संतोष साहू, पार्षद कविता रैकवार, पार्षद राजकुमारी लोधी, अल्पेश शर्मा, रनजीत शर्मा, रवि पाण्डेय, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा, उप यंत्री रमाकांत बागरी, लोकेंद्र सिंह, अभिषेक राजपूत, स्वच्छता निरीक्षक वीरेंद्र चौरसिया, संतोष चाणक्य रैकवार, कमल लालवानी, संजय अहिरवार, रत्नेश पटेरिया, रूपेश मोदी सहित अन्य लोगों उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता राजकुमार वर्मा ने किया।
Created On :   7 Oct 2025 5:12 PM IST