- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पन्ना अंडर-१५ बालक क्रिकेट टीम का...
Panna News: पन्ना अंडर-१५ बालक क्रिकेट टीम का चयन ८ अक्टूबर को

By - Bhaskar Hindi |7 Oct 2025 12:05 PM IST
Panna News: जिला क्रिकेट संघ के सचिव शिवकुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि सागर संभाग क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पन्ना जिले की अंडर-15 बालक टीम का चयन किया जाएगा। ०८ अक्टूबर को स्थानीय पॉलीटेक्निक मैदान पन्ना में दोपहर १२ बजे से ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग लेें सकते हैं जिनकी जन्म तिथि ०१ सितम्बर २०१० से ३१ अगस्त २०१२ के बीच हो। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाडियों को से कहा गया है कि पिछले तीन वर्षों की अंकसूची, आधार कार्ड, मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र मूल प्रति साथ में लाना होगा। ट्रायल लाल गेंद से आयोजित किया जाएगा अत: सभी खिलाडियों को सफेद रंग की केट पहनना अनिवार्य होगा।
Created On :   7 Oct 2025 12:05 PM IST
Next Story