- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अवंतीबाई चौक पर बारिश के बाद भरा...
Panna News: अवंतीबाई चौक पर बारिश के बाद भरा पानी, सड़क तालाब में हुई तब्दील

By - Bhaskar Hindi |7 Oct 2025 11:26 AM IST
Panna News: रैपुरा कस्बा को जिला मुख्यालय पन्ना से जोडने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अवंतीबाई चौक दोपहर में हुई बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया और यहां लबालब पानी भर गया। हालत यह हो गई कि पैदल आवागमन तक बंद हो गया। दोपहिया एवं चारपहिया वाहन बमुश्किल ही निकल पा रहे थे। लोगों को बारिश के बाद इस मार्ग में खासी परेशानी होती है इस समस्या को कई बार समाचार पत्र के माध्यम से उठाया गया परंतु स्थिति जस की तस बनीं हुई है। वहीं जब इस मामले में लोक निर्माण विभाग के संबधित अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सडक निर्माण के लिए लगाया गया टेंडर पास हो गया है। इसके बाद प्रक्रिया चालू है इसके पूरी होते ही सडक का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
Created On :   7 Oct 2025 11:26 AM IST
Next Story