Panna News: केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड की बदलेगी तस्वीर: मुख्यमंत्री

केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखण्ड की बदलेगी तस्वीर: मुख्यमंत्री
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 19 नवंबर को पन्ना जिले के शाहनगर पहुंचकर एक विशाल हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया और क्षेत्र को 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी।

Panna News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 19 नवंबर को पन्ना जिले के शाहनगर पहुंचकर एक विशाल हितग्राही सम्मेलन को संबोधित किया और क्षेत्र को 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संबोधन में केन-बेतवा लिंक परियोजना को बुंदेलखंड के लिए एक गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बुंदेलखंड की तस्वीर बदल देगी और उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश दोनों को विकास के एक नए दौर में पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश में 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर का क्षेत्र सिंचित होगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की महिला केंद्रित योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की राशि बहनों को हर माह दी जा रही है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल कहते थे कि चुनाव जीतने के बाद यह राशि नहीं मिलेगी लेकिन सरकार अपने वादे पर अडिग है। डॉ. मोहन यादव ने पन्ना को हीरों के मामले में जीआई टैग मिलने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह टैग पन्ना के हीरों की विशिष्ट पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करेगा।

शाहनगर बनेगा नगर परिषद

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शाहनगर को नगर परिषद बनाए जाने की बात कही। उन्होंने यह घोषणा सांसद विष्णु दत्त शर्मा के आग्रह पर की जिससे स्थानीय प्रशासन और विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहेञ जिनमें मुख्य रूप से सांसद विष्णु दत्त शर्मा, पवई विधायक प्रहलाद लोधी, पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

Created On :   20 Nov 2025 2:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story